चौकी बैवाही क्षेत्र के रामपुर के पास मंगलवार को दों बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गयी। जिसमें अनिल पुत्र मेड़ीलाल व अनीता देवी पत्नी अनिल गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन फानन में दों लोगों को आटोरिक्शा में बैठा कर इलाज लिये नजदीकी अस्पताल लाया गया। सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी हैं।