मिहींपुरवा: श्रावण मास के प्रथम सोमवार को उमड़ी रामपुर के बाबा बूढ़ेस्वर नाथ मन्दिर में शिव भक्तों की भीड़,पुलिस रही मौज़ूद
दरअसल बता दे की सोमवार से सावन का माह आरम्भ हो गया जो बेहद शिवभक्तों के लिय खास होता हैं। सावन के माह में सोमवार का महत्व अत्यधिक होता हैं। इसी कारण सोमवार की सुबह लगभग 5 बजे से रामपुर में बाबा बूढ़ेस्वर मन्दिर का कपाट खुलते शिव भक्तों का आना प्रारम्भ हो गया और जलाभिषेक किया। सुरक्षा के मद्देनजर थाना खैरीघाट की पुलिस परिसर व गर्भग्रह में तैनात दिखी।