मिहींपुरवा: सुजौली थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में फंसे सैकड़ों ग्रामीण, NDRF ने 63 को निकाला व रेस्क्यू जारी
नेपाल के पहाड़ों पर बारिश के कारण घाघरा नदी का जलस्तर शुक्रवार की देर रात से बढ़ने लगा था। जिससे चहलवा गांव के लगभग 120 से 130 की संख्यां में खेतों में बाढ़ के पानी के बीच फंस गय। 63 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया हैं। उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया हैं कि रेस्क्यू जारी हैं एनडी आर एफ की टीम लगी हुयी हैं। सुबह तीन बजे डीएम मोनिका रानी भी पहुंच गयी हैं।