मिहींपुरवा: कलुवापुर के पास सड़क दुर्घटना में सोमई गौड़ी निवासी युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
दरअसल बता दे की अजय पाल पुत्र कमल प्रसाद निवासी सोमई गौड़ी रविवार की सुबह करिब 10 बजे किसी कार्य को लेकर घर से लखीमपुर बाइक से ज रहें थे। जैसे वह कलुवापुर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार में रोडवेज चालक ने टक्कर मार दी जिससे अजय पाल की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना परिजनों को दी गयी हैं अचानक मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।