मिहींपुरवा: आजमगढ़ पुरवा में तेंदुए ने घर में बंधे 4 मवेशियों को बनाया अपना निवाला, मौके पर वन विभाग की टीम कर रही जांच
कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग के आबादी वाले क्षेत्रों में इन दिनों तेंदुए के आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। ताजा मामला आजमगढ़ पूरवा का है जहां पर रामवृक्ष पुत्र मुन्ना के घर में बंधी चार मवेशियों पर तेंदुए ने हमला कर अपना निवाला बनाया है। ग्रामीणों ने पिंजडा लगाने की बात वन विभाग से कही है। गांव में गश्त बड़ा दी गयी हैं।