पश्चिमी जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की टीम ने महंगे मोबाइल को टारगेट करके सड़क पर लोगों से सरेआम लूटने वाले एक शातिर बदमाश और रिसीवर को द्वारका से गिरफ्तार किया है। उनके पास से 33 मोबाइल बरामद किया गया है। इनकी गिरफ्तारी से आधा दर्जन मामलों का खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है।