द्वारका: 1 शातिर सेंधमार द्वारका जिले से हुआ गिरफ्तार
द्वारका जिला के एंटी बरगलरी सेल की पुलिस टीम ने एक सेंधमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से दो चोरी का मोबाइल और एक मोटरसाइकिल के अलावा सोने और चांदी की ज्वेलरी भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शकील अहमद के रूप में हुई है। यह जेजे कॉलोनी, बिंदापुर का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 4 थानों के मामलों का खुलासा करने का दावा किया है।