द्वारका: राज नगर से पालम गांव थाना पुलिस ने वाहन चोरी में लिप्त 2 बदमाशों को पकड़कर एक पिस्टल, 5 बाइक व एक मोबाइल बरामद किया
पालम गांव थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों में लिप्त 2 बदमाशों को राज नगर से गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश यूपी के संभल ज़िले के रहने वाले रामू और सचिन हैं, इनके पास से एक पिस्टल, चोरी की 5 बाइक और एक मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपियों पर पहले से ही चोरी, झपटमारी सहित 9 मामले दर्ज हैं।