द्वारका: सगे जीजा ने किया 11 साल के साले का किडनैप, 36 घंटों के अंदर साला द्वारका से बरामद और जीजा महाराष्ट्र से गिरफ्तार
फिरौती के लिए किडनैप किए गए एक 11 साल के बच्चे को 36 घंटे के अंदर पुलिस ने सकुशल दिल्ली के द्वारका से बरामद कर लिया है। आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि आरोपी समीर उर्फ मुनेश को महाराष्ट्र के अहमद नगर में छापा मारकर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। जो मूलत दिल्ली के खजूरी खास का रहने वाला है।