कोर्ट के द्वारा भगोड़ा घोषित आरोपी को द्वारका जिला के जेल बेल सेल की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, यह नजफगढ़ का रहने वाला है। डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि यह लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस की नजर से बच रहा था। लगभग 3 साल पुराने मामले में द्वारका कोर्ट ने पिछले साल इस भगोड़ा घोषित किया था।