द्वारका: गीतांजलि पार्क से सागरपुर थाना पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में फरार चल रही एक महिला को किया गिरफ्तार
सागरपुर थाना पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में फरार चल रही एक महिला को गीतांजलि पार्क से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम पूजा है, जो सागरपुर के गीतांजलि पार्क की ही रहने वाली है। आरोपी महिला के खिलाफ साल 2020 में सागरपुर थाने में झपटमारी करने का मामला दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला ठिकाने बदल-बदलकर रह रही थी।