पन्ना-अजयगढ़ घाटी: कार चालक के बचाने से पहले बछड़े का शिकार कर ले भागा तेंदुआ, वायरल हुआ वीडियो
मध्य प्रदेश के पन्ना-अजयगढ़ घाटी से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सड़क किनारे घूम रहे एक बेबस बछड़े पर तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे दबाकर जंगल की तरफ भाग निकला। इस भयानक नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बचाने का सोच ही रहा था कार चालक
जानकारी के अनुसार, घाटी से गुजर रहे एक कार चालक ने सड़क किनारे तेंदुए और बछड़े को देखा। कार चालक बछड़े को बचाने की योजना बना ही रहा था और हॉर्न बजाकर या गाड़ी पास ले जाकर तेंदुए को भगाने की सोच रहा था, लेकिन उससे पहले ही तेंदुए ने तेजी से बछड़े को दबोचा और पलक झपकत ही उसे लेकर फरार हो गया।
वीडियो हुआ वायरल
कार सवार व्यक्ति ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से देखा जा रहा है, जिसे देखकर लोग वन्यजीवों की फुर्ती और उनके शिकार करने के तरीके से हैरान हैं।
Hardoi, Hardoi | Aug 26, 2026