ग्वालियर में 'किसिंग कार' पड़ी महंगी, गर्लफ्रेंड ने बनाए 3400 किस के निशान, पुलिस ने काटा 5500 का चालान रील वायरल करने के चक्कर में युवक की कार बनी चर्चा का विषय, थाने में खुद ही पानी से साफ करने पड़े लिपस्टिक के निशान
ग्वालियर (मध्य प्रदेश)सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक बटोरने का शौक ग्वालियर के एक युवक को भारी पड़ गया। थाटीपुर इलाके के रहने वाले आदित्य सिकरवार की सफेद कार पर उनकी गर्लफ्रेंड ने विदेशी सोशल मीडिया ट्रेंड की नकल करते हुए लिपस्टिक से करीब 3400 किस के निशान बना दिए। कार सड़क पर उतरी, वीडियो वायरल हुआ और अंत में युवक को 5500 रुपये का चालान भरना पड़ा।
Hardoi, Hardoi | Aug 26, 2026