यूपी: मऊ में तेज रफ्तार स्कूटी बेकाबू होकर खुले नाले में गिरी, स्थानीय लोगों ने बचाई युवक की जान
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से तेज रफ्तार का खौफनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक तेज रफ्तार स्कूटी पर नियंत्रण नहीं रख सका और स्कूटी सीधे सड़क किनारे बने खुले नाले में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने दिखाया साहस
हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नाले में उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद स्कूटी सवार युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद लोगों की मदद से स्कूटी को भी नाले से बाहर खींचा गया।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक स्कूटी को काफी फुल स्पीड में चला रहा था। मोड़ या संतुलन बिगड़ने के कारण वह गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और सीधे खुले नाले में जा गिरा। गनीमत यह रही कि समय रहते लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
Hardoi, Hardoi | Aug 26, 2026