मझोली: मझौली थाना प्रभारी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चलाया अभियान
मझौली थाना प्रभारी ने शनिवार शाम लगभग 6:00 बजे पुलिस बलको निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई अभियान चलाया जाए। थाना प्रभारी का कहना है कि देखने में आया है की अधिकांश सड़क हादसे शराब पीकर वाहन चलाने के दौरान होते हैं ऐसे में पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों केखिलाफ कार्रवाई करें।