सोरांव: मऊआइमा इलाके में दुकानदार पर युवती को दो साल से वेतन न देने का आरोप, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसवा मदारी गांव की एक महिला ने पड़ाव चौराहे पर स्थित एक मोबाइल शॉप संचालक पर अपनी बेटी को दो साल तक वेतन न देने का आरोप लगाया है। महिला ने रविवार को मऊआइमा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।महिला के अनुसार, उसकी बेटी को 5,000 रुपए प्रतिमाह वेतन पर दुकान में नौकरी पर रखा गया था। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई है ।