जंसा पुलिस ने जुआ खेलते पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार, ₹4,400 नकद समेत 52 ताश के पत्ते किया बरामद
वाराणसी। ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत जुआरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सोमवार की रात करीब 10.30 जंसा पुलिस ने हरसोस बिंद बस्ती में छापेमारी कर जुआ खेल रहे पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹4,400 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर हरसोस बिंद बस्ती में दबिश दी गई। इस दौरान आरोपित हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते मिले। गिरफ्तार आरोपितों की पहचानu लक्ष्मण राजभर (29) निवासी भैरवनाथ हरपुर, थाना मिर्जामुराद, फूल कुमार लगभग (27) निवासी हरसोस , रमेश कुमार (32) निवासी हरपुर, थाना मिर्जामुराद, विशाल बिंद (19) और इंद्रप्रताप राजभर (19), दोनों निवासी हरसोस, थाना जंसा के रूप में हुई।
पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध जुआ अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा जंसा मयंक सिंह, उपनिरीक्षक अंकुर कुशवाहा, उपनिरीक्षक अंशु पांडेय, कांस्टेबल अनिल कुमार रजक, कांस्टेबल सुशील चौरसिया तथा रिजर्व कांस्टेबल भानू प्रताप शुक्ला शामिल रहे।
#letestअपडेट #LetestUpdate #VaranasiUpdate #LETESTNEWS 👇👇
Rajatalab, Varanasi | Sep 15, 2026