नावडाटौड़ी मार्ग स्थित नगर परिषद के फिल्टर प्लांट में उपकरण प्रभावित होने और नगर में मटमैले पानी के वितरण की जानकारी सामने आने के बाद सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव सहित पदाधिकारी व विभिन्न वार्डों के पार्षद फिल्टर प्लांट पहुंचे। यहां उन्होंने जल शुद्धिकरण व्यवस्था और उपकरणों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि रा