करछना: सड़वा के पास चलती हुई बाइक अचानक फिसल कर गिरने से घायल महिला की मौत, चालक का उपचार जारी।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के सड़वा के पास मंगलवार सुबह चलती हुई बाइक अचानक फिसल कर गिरने से बाइक सवार महिला रामलल्ला पटेल की पत्नी अनारकली व चालक विपिन कुमार घायल हो गए। उपस्थित लोगों ने दोनों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भेजो। महिला की हालत गंभीर होने पर जिले के अस्पताल में ले गए जहां उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चालक विपिन का इलाज जारी है।