करछना: मoप्रo से भगवान राम को समर्पित करने जा रहे विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा का यमुनापार में लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
यमुनापार क्षेत्र में आज मंगलवार को मध्य प्रदेश के रीवा से वाहन पर लादकर नगाड़ा लाया गया तथा इसके साथ सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे,बताया गया कि यह विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा है जिसको मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को अयोध्या में समर्पित किया जाएगा तथा इस नगाड़ा का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाएगा जिसका जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है