शाहगंज: पुराने विवाद में घर पहुंचकर एक व्यक्ति को पीटा, 2 पर दर्ज हुआ केस
जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में पुराने विवाद को लेकर दो युवकों ने एक व्यक्ति के घर पहुंचकर मारपीट की। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी पांचू राम प्रजापति ने पुलिस को बताया कि 8 नवंबर की रात करीब आठ बजे सफीपुर