सिरसागंज: गांव सिरसाखास में पति को बचाने आई महिला को मारपीट कर किया घायल, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव सिरसाखास में मारपीट के दौरान पति को बचाने पहुंची महिला को पड़ोस के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसको लेकर पीड़िता ने गुरुवार को थाने मामले की तहरीर दी है। आरोप है कि गाली गलौज का विरोध करने पर पड़ोस के कुछ लोगों ने उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। पति को बचाने पर इन लोगों ने उसे भी मारापीटा।