जगदलपुर: गरावण्ड़खुर्द में 32.50 लाख रुपये के सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधायक किरण देव ने किया भूमि पूजन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने गरावण्ड़खुर्द में लाखों के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने गरावण्ड़खुर्द में सीसी सड़क निर्माण कुम्हरावंड मुख्य मार्ग से कलचा सीमा तक 500 मीटर लागत 16.25 लाख रूपए एवं महारा पारा आंतरिक गली में 500 मीटर सीसी सड़क निर्माण लागत 16.25 लाख रूपए का भूमिपूजन किया