जगदलपुर: संजय मार्केट में कचरे का आलम, गंदगी और बदबू से लोग परेशान #jansamasya
संजय बाजार शहर का सबसे बड़ा बाजार है। इस बाजार में न केवल ग्रामीण बल्कि शहरी भी बड़ी संख्या में रोजाना आते है। इन सब के बावजूद संजय बाजार की स्वच्छता और अव्यवस्था की ओर निगम प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। रविवार को साप्ताहिक बाजार लगने के चलते संजय बाजार की गंदगी और भी बढ़ जाती है। लोग यहां पर हरी सब्जियों से लेकर मांस-मछली भी खरीदने बहुतायत में आते है।