जगदलपुर: झीरम घाटी नक्सली हमले पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दी प्रतिक्रिया, कहा- अभी तक नहीं मिला न्याय
झीरम घाटी नक्सली हत्याकांड के 12 वीं बरसी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जीराम घाटी हत्याकांड के 12 वर्षों बाद भी पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह खत्म कर दिया गया था। किंतु यह बड़े दुख का विषय है आज की हत्याकांड के पीछे के अपराधी क़ानून के शिकंजे में नहीं आए हैं।