मढ़ौरा: मढ़ौरा बाजार में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, पुलिस चौक-चौराहों पर तैनात
Marhaura, Saran | Nov 14, 2026 छठ महापर्व के चलते मढ़ौरा बाजार में भीड़ और जाम को नियंत्रित करने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया। पुलिस को दिन के समय चौक-चौराहों पर तैनात कर ट्रकों समेत भारी वाहनों को बाजार में आने से रोका गया है। अनुमंडल प्रशासन ने यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है।