इस बार पटना में छठ पूजा की तैयारी सबसे अलग, सबसे अनोखी!
छठ महापर्व के रंग में सराबोर पटना का दीघा घाट इस बार एक अलग ही अंदाज में जगमगा रहा है। शानदार सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच लेजर लाइट शो और दीघा ब्रिज पर वीडियो प्रोजेक्शन का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।
एक तरफ रोशनी से जगमगाते गंगा घाट, तो दूसरी तरफ आसमान में बिखरती लेजर लाइट और दीघा ब्रिज पर फिल्म प्रोजेक्शन। सच मायने में इस बार की भव्य तैयारियां छठ महापर्व की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं।
देखिए पटना के दीघा घाट का यह शानदार नजारा। आपको इस बार की छठ पूजा की तैयारियां कैसी लग रही हैं? कमेंट में जरूर बताइए।
Bihar, India | Nov 15, 2026