बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल हाट गाछी–बगरहट्टा सड़क पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर विशाल सहनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। विशाल अपने दोस्तों के साथ एक ही बाइक से बगरहट्टा जा रहा था, तभी एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर फरार हो गया।