सोरांव: सोरांव पुलिस और चाइल्ड लाइन की तत्परता से 5 वर्षीय गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद किया गया
प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मीरा अस्पताल मलाक चतुरी से लापता हुई 5 वर्षीय बालिका को सोरांव पुलिस और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी माध्यमों की मदद से बालिका को भदरी तिराहे के पास खोज निकाला गया। बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। शुक्रवार 05 बजे मिली जानकारी।