सोनीपत: गांव बारोटा स्थित फैक्टरी से ₹4 लाख के सिलिकॉन की हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी
गांव बारोटा स्थित फैक्टरी से चोर 4लाख रुपये का सिलिकॉन चोरी कर ले गए।कुंडली थाना पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।बिहार के जिला बांका के गांव कल्याणपुर निवासी संजय कुमार ठाकुर ने पुलिस को बताया कि अकबरपुर बारोटा की कंपनी में मैनेजर है। उनकी कंपनी के स्टोर का शीशा टूटा हुआ था।सामान की जांच की तो स्टोर से4लाख रुपये कीमत की सिलिकॉन चोरी मिली।