सोनीपत: थाना मोहाना पुलिस ने जुआं गांव में हुई लाठी-डंडों व गंडासी से हमला करने की घटना में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना मोहाना की पुलिस टीम ने जुआं गांव में हुई लाठी-डंडो व गंडासी से हमला करने की घटना में संलिप्त पाँच आरोपियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सतपाल पुत्र बालकिशन, मंजीत व संजीत पुत्रान सतपाल, जितेन्द्र पुत्र जयपाल व जयपाल पुत्र बालकिशन सभी निवासी जुंआ जिला सोनीपत के रहने वाले है।