Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
usr12869801
चंबा के राशन डिपो में आटे से निकले कीड़े, गुणवत्ता पर उठे सवाल खाद्य आपूर्ति विभाग ने शिकायतों पर लिए सैंपल, खराब आटा वापस भेजा; उपभोक्ताओं से समन्धित विभाग और 1100 नंबर पर शिकायत करने की अपील बाइट कर्ण ठाकुर
Chamba, Chamba
| Nov 6, 2026
MORE NEWS
Chamba, Chamba | Nov 7, 2026
सोलन : बाबा भलकू जयंती पर चायल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, 23 टीमों ने लिया हिस्सा #Solan #Chail #BabaBhalkuJayanti #VolleyballTournament #VolleyballCompetition #Sirmaur #SportsNews #HimachalNews #Kandaghat #ChambaExpress
Chamba, Chamba | Nov 7, 2026
बिलासपुर : दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 40 किलो मिठाइयां नष्ट बिलासपुर में दिवाली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और खराब मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। घुमानी चौक और कंदरौर पुल के नजदीक कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने करीब 40 किलोग्राम मिठाइयां नष्ट करवाईं। इनमें लड्डू, नारियल बर्फी और चमचम शामिल थीं। इसके अलावा पेड़ा, मिल्क केक, गुजिया, बेसन बर्फी और रसगुल्ले के पांच सैंपल जांच के लिए भरे गए हैं। सभी सैंपलों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। #Bilaspur #FoodSafetyDepartment #Diwali #FoodAdulteration # मिठाई #FoodInspection #HimachalNews #ChambaExpress
Chamba, Chamba | Nov 7, 2026
बेटी वंशिका की गुहार लाई रंग, 24 घंटे में मुख्यमंत्री ने निभाया वादा; मां नारो देवी का शिमला से चंबा तबादला चुराह, चंबा 06 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुराह दौरे के दौरान एक बेटी से किया अपना वादा 24 घंटे के भीतर पूरा कर दिया। जेबीटी अध्यापिका नारो देवी की बेटी वंशिका की भावुक अपील के बाद उनकी मां का करीब 700 किलोमीटर दूर शिमला से चंबा तबादला कर दिया गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री के चुराह दौरे के दौरान जेबीटी अध्यापिका नारो देवी की बेटी वंशिका ने अपनी मां का घर के नजदीक तबादला करवाने की गुहार लगाई थी। इस दौरान वह मुख्यमंत्री के सामने भावुक होकर फूट-फूटकर रो पड़ी। वंशिका ने मुख्यमंत्री से अपील की थी कि उनकी मां को घर के नजदीक तैनात किया जाए, ताकि परिवार को राहत मिल सके। बेटी की भावुक अपील सुनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उसे मां की घर के नजदीक तैनाती का आश्वासन दिया था। अब स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 5 नवंबर 2026 को पांच प्रतिशत स्थानांतरण नीति के तहत तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के अनुसार जेबीटी अध्यापिका नारो देवी का तबादला शिमला जिले के जीपीएस सोबल, नेरवा से चंबा जिले के जीपीएस चंडरू, शिक्षा खंड तीसा में किया गया है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद जारी हुए इन आदेशों से मां-बेटी को बड़ी राहत मिली है। वहीं, यह मामला चुराह दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के सामने रखी गई एक बेटी की भावुक गुहार और उसके बाद हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चर्चा में है। Sukhvinder Singh Sukhu CMO Himachal
Chamba, Chamba | Nov 6, 2026
लिल्ह में ललित ठाकुर का बड़ा संबोधन, CM सुक्खू के सामने रखे क्षेत्र के मुद्दे! #Lilh #CMsukhu #SukhvinderSinghSukhu #LalitThakur #APMCChairman #HimachalNews #ChambaNews #BharmourNews #HoliNews #HimachalPradesh #CMVisit #LilhNews #HimachalPolitics #LatestNews #BreakingNews #EkNazarHimachalNews #YouTubeShorts #Shorts #TrendingNews #HimachalUpdates
Chamba, Chamba | Nov 6, 2026
[11/6, 1:07 PM] Shabu: कार्यालय चंबा वेलफेयर एसोसिएशन, चंबा मासिक बैठक के उपरांत जारी प्रेस नोट चंबा वेलफेयर एसोसिएशन ने ऐतिहासिक चौगान के संरक्षण और चंबा जिला को अग्रणी जिला बनाने की उठाई मांग चंबा, 5 नवंबर। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक आज मुख्यालय स्थित होटल इरावती में संगठन के प्रधान श्री ओम प्रकाश गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चंबा शहर एवं जिला के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक की शुरुआत में उपस्थित सभी सदस्यों ने एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य श्री मदन कुमार शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की। ऐतिहासिक चौगान की दुर्दशा पर जताई चिंता बैठक में चंबा के ऐतिहासिक चौगान की दिन-प्रतिदिन बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने कहा कि चौगान चंबा की पहचान, शान और एकमात्र प्रमुख हरित पट्टी है। मिनजर मेले के बाद भी विभिन्न आयोजनों, प्रतियोगिताओं और खेलकूद गतिविधियों के चलते इस मैदान को विश्राम का अवसर नहीं मिल पा रहा है। लगातार उपयोग और उचित देखभाल के अभाव में चौगान की घास नष्ट होने के कगार पर है तथा पूरा मैदान धूल और प्रदूषण से प्रभावित हो रहा है। सिंचाई के लिए उपलब्ध व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। जल शक्ति विभाग द्वारा स्प्रिंकलर के माध्यम से कभी-कभार की गई सिंचाई इस विशाल हरित क्षेत्र को बचाने के लिए नाकाफी है। एसोसिएशन ने जिला प्रशासन और नगर परिषद चंबा से आग्रह किया कि चौगान की नियमित एवं पर्याप्त सिंचाई सुनिश्चित की जाए तथा विभिन्न आयोजनों के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। सदस्यों ने कहा कि चौगान का संरक्षण केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि चंबा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने का दायित्व भी है। आकांक्षी जिला चंबा को अग्रणी जिला बनाने में हो रही देरी पर सवाल बैठक में चंबा जिला के विकास की धीमी गति पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने कहा कि रियासतकालीन गौरव, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण चंबा आज भी विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा वर्ष 2018 में चंबा को देश के 112 आकांक्षी जिलों में शामिल किया गया था, ताकि यहां विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। लेकिन आठ वर्ष बीत जाने के बावजूद जिला की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। राजनीतिक उदासीनता, प्रशासनिक अनदेखी और दृढ़ इच्छाशक्ति के अभाव के कारण चंबा आज भी अनेक बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। एसोसिएशन ने कहा कि घोषणाएं तो समय-समय पर बहुत होती हैं, लेकिन धरातल पर उनका क्रियान्वयन बेहद धीमा रहता है। जिला की जनता को आज भी ऐसा महसूस होता है कि चंबा विकास के मामले में वर्षों पीछे खड़ा है, जबकि प्रदेश के अन्य जिले विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में पिछड़ा चंबा बैठक में सदस्यों ने कहा कि चंबा जिला में आज तक कोई बड़ा उद्योग स्थापित नहीं हो पाया है। यहां न तो इंजीनियरिंग कॉलेज है और न ही विश्वविद्यालय। बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसरों के अभाव में युवाओं को अन्य जिलों की ओर रुख करना पड़ता है। जिला की कनेक्टिविटी भी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। अन्य जिलों के साथ बेहतर संपर्क स्थापित करने के लिए लंबे समय से टनल निर्माण की मांग उठाई जा रही है, लेकिन इस दिशा में अभी तक ठोस प्रगति नहीं हो पाई है। इसके चलते चंबा की दूरी और दुर्गम परिस्थितियों का प्रभाव यहां के विकास पर लगातार पड़ रहा है। सदस्यों ने यह भी कहा कि चंबा में पासपोर्ट कार्यालय जैसी आवश्यक सुविधा उपलब्ध नहीं है। पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को कांगड़ा, धर्मशाला या पालमपुर जाना पड़ता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कई बार पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग उठाई गई, लेकिन अब तक आश्वासनों के अतिरिक्त कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। आजादी के लगभग 80 वर्ष बाद भी चंबा जिला में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का पर्याप्त विस्तार नहीं हो पाया है। यातायात व्यवस्था भी पुरानी और खस्ताहाल बसों पर निर्भर है। सदस्यों ने कहा कि चंबा में परिवहन सुविधाओं के आधुनिकीकरण और नई बसों की उपलब्धता की दिशा में तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए। चंबा को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग चंबा वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला प्रशासन और हिमाचल प्रदेश सरकार से पुनः आग्रह किया कि चंबा को आकांक्षी जिला से अग्रणी जिला बनाने के लिए प्रभावी और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए। जिला में उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, परिवहन और संपर्क सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जाए। एसोसिएशन ने सुझाव दिया कि चंबा को धर्मशाला और शिमला की तर्ज पर स्मार्ट सिटी जैसी विकासात्मक पहल के अंतर्गत लाने की संभावनाओं पर विचार किया जाए, ताकि जिला को अतिरिक्त बजट और विकास के अवसर प्राप्त हो सकें। साथ ही, जिला की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अन्य प्रभावी योजनाएं भी लागू की जाएं। संगठन ने आशा व्यक्त की कि सरकार और प्रशासन चंबा की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर गंभीरता से विचार करेंगे और जिला को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए ठोस एवं परिणामोन्मुखी कदम उठाएंगे। जारीकर्ता: चंबा वेलफेयर एसोसिएशन चंबा जिला चंबा [11/6, 1:07 PM] Shabu: बैठक में यह सदस्य उपस्थित रहे ओमप्रकाश गोस्वामी ईश्वरी प्रसाद शर्मा जे एन वाली सुरेश कश्मीरी सत्य प्रसाद वेद निकू राम दुनेरिया चैन लाल शर्मा चेतन मरवाह हीरेंद्र बिजलवान डॉक्टर राजेश सहगल अजितेश शर्मा योगराज पुरी और पी एल ठाकुर
Chamba, Chamba | Nov 6, 2026
# राजकीय महाविद्यालय चम्बा में दो दिवसीय करियर प्लानिंग एवं व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का समापन **प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दीवाँक्षी, तानिया, हितेश एवं शालू की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।** राजकीय महाविद्यालय चम्बा के करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल (करियर परामर्श एवं स्थानन सेवा प्रकोष्ठ) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में निम्बस संस्थान, चंडीगढ़ व शिमला के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय करियर प्लानिंग एवं व्यक्तित्व विकास कार्यशाला के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियों एवं मार्गदर्शन सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मनेश वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर जानकारी देते हुए करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रोफेसर अविनाश ने बताया कि कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. शिल्पा, प्रोफेसर संतोष, सेल की सदस्य डॉ. विदुषी शर्मा एवं डॉ. परनिता गुरदेल, निम्बस संस्थान के निदेशक श्री दीपक बिजलवान, श्री जीवेश, श्री पारस तथा महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मनेश वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता ही सफलता के लिए पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही करियर का चयन, लक्ष्य निर्धारण, प्रभावशाली संचार कौशल, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों के प्रति जागरूक रहने तथा उपलब्ध अवसरों का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण एवं रोजगारोन्मुखी मार्गदर्शन के लिए करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यशाला के प्रथम सत्र में निम्बस संस्थान के निदेशक श्री दीपक बिजलवान ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने की संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) तथा हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) की परीक्षाओं की तैयारी, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, अध्ययन सामग्री के चयन एवं समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा के तीन प्रमुख चरणों—प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा व्यक्तित्व परीक्षण एवं साक्षात्कार की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त बैंकिंग, पुलिस, बीमा, रक्षा सेवाओं, थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना में करियर की संभावनाओं से भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अध्ययन, समसामयिक घटनाओं की जानकारी, विश्लेषणात्मक क्षमता, तार्किक सोच तथा लेखन कौशल का विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यशाला के अगले सत्र में निम्बस संस्थान के फैकल्टी सदस्य श्री जीवेश ने विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसके साथ ही उन्होंने समूह चर्चा, साक्षात्कार की तैयारी, प्रभावशाली संवाद एवं संचार कौशल, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता तथा सकारात्मक दृष्टिकोण जैसे व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता एवं क्षमताओं के अनुरूप करियर का चयन करने तथा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। कार्यशाला के समापन समारोह में महाविद्यालय के अधीक्षक ग्रेड-1 श्री मनमोहन सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों एवं अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में दीवाँक्षी, तानिया, हितेश एवं शालू की टीम ने प्रथम स्थान, रोहित, प्रांजल, युवराज एवं मुकेश की टीम ने द्वितीय स्थान तथा भवानी, शलोनी, मनीषा एवं मनीषा कुमारी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा स्रोत व्यक्तियों को भी स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रशासनिक सेवाओं एवं रोजगार की संभावनाओं से परिचित करवाने के साथ-साथ उनमें आवश्यक व्यावसायिक दक्षताओं, संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित क्षमताओं का संवर्धन करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने करियर संबंधी विभिन्न विषयों में गहरी रुचि दिखाई तथा अपने प्रश्नों के माध्यम से स्रोत व्यक्तियों से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। अंत में करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रोफेसर अविनाश ने सभी अतिथियों, स्रोत व्यक्तियों, महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। इसी के साथ दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
Chamba, Chamba | Nov 6, 2026
सिरमौर में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 10 लोग घायल Pahadi News Suneel Pahadi ✍️ हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के सराहां क्षेत्र में डूंगाघाट के नजदीक एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस सड़क हादसे में 10 लोग घायल होने की सूचना है। लेकिन ताजा मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत और नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों को सराहां अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। Jagran +1 प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा 6 नवंबर को हुआ है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। #Sirmaur #Sarahan #RoadAccident #HimachalPradesh #PahadiNews #BreakingNews नोट: शुरुआती खबरों में घायलों की संख्या 10 बताई गई थी, जबकि बाद की रिपोर्टों में एक मौत और नौ घायलों की पुष्टि की गई है।
Chamba, Chamba | Nov 6, 2026
चंबा के राशन डिपो में आटे से निकले कीड़े, गुणवत्ता पर उठे सवाल खाद्य... - Chamba News