गुना: गुना में जनभराव कर भाजपा विधायक बोले, दो महीने पहले कलेक्टर को पत्र लिखा था, सरकार के भरोसे बैठे तो जन धन की हानि होगी
Guna, Guna | Aug 13, 2026 गुना में 11 अगस्त को हुई तेज बारिश के बाद शहर में जल भराव के हालातो पर 13 अगस्त को गुना विधानसभा से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने तंज कसा है। सामने आए वीडियो में विधायक ने कहा, हम सरकार के भरोसे रहते है यह बहुत बड़ी चूक है गलती है। हमने 2 महीने पहले नगरपालिका और कलेक्टर को पत्र लिखा था। शासन में जो लोग जिम्मेदार हैं वह गैर जवाबदार हैं समाज को जागना पड़ेगा।