तारानगर: तारानगर में किसान सम्मेलन में जल संसाधन एवं नहर मंत्री श्री सुरेश रावत ने 300 करोड़ की नहर परियोजनाओं का किया शिलान्यास
नहर एंव जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार में राजेन्द्र राठौड़ की अनुशंसा पर नई नहर परियोजना और निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए डीपीआर हेतु स्वीकृत हुआ है इसके अलावा 200 करोड़ रुपए नई डिग्गियो,नालों खालों के निर्माण हेतु स्वीकृत हुए हैं इन सब कार्यों का अतिशीघ्र निर्माण प्रारंभ होगा।