तारानगर: तारानगर में नहर मंत्री रावत व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ 14 जून को करेंगे नहरी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
इंदिरा गांधी नहर परियोजना कार्यालय, तारानगर पर दिनांक 14 जून को प्रात:10 बजे होने वाली ‘विशाल किसान सभा’ में राज. सरकार में नहर मंत्री सुरेश सिंह रावत,पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठोड़ करीब 300 करोड़ की नहरी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर किसानो को जनसभा के माध्यम से संबोधित करेंगे। BJP नेता राकेश जांगिड़ ने अधिकाधिक पहुंचने का आहवान किया है।