लालगंज: लालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और गोतस्कर के बीच मुठभेड़, ₹25000 का वांछित गो तस्कर घायल, बरामद हुआ देसी कट्टा
लालगंज थाना पुलिस टीम को मंगलवार बुधवार की आधी रात करीब 1.30 बजे एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर ₹25000 का वांछित गो तस्कर अभियुक्त को नैड़ी कठारी से गड़बड़ा धाम रोड पुलिया के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम गुफराम पुत्र ईशा निवासी घुरमाबाद जनपद रोहतास बिहार उम्र करीब 27 वर्ष बताया।