लालगंज: बसही गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत
लालगंज थाना क्षेत्र के बसही गांव के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक की बीएचयू के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान रविवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे मौत हो गई। मृत युवक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के बसही कलां गांव निवासी नईम अहमद के 38 वर्षीय पुत्र शकील अहमद के रूप में हुई।