नदबई: नदबई में दिव्यांगजन सहायक उपकरण चिन्हीकरण शिविर आयोजित, दोपहर तक 45 रजिस्ट्रेशन हुए
नदबई में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से दिव्यांगजन सहायक उपकरण चिन्हीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, छड़ी और श्रवण यंत्र सहित अन्य उपकरणों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए गए।