चित्तौड़गढ़: बोरखेड़ा निवासी महिला ने कलेक्ट्रेट में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, परिजनों पर समाज से बेघर करने का लगाया आरोप
जिले के बड़ी सादड़ी क्षेत्र के बोरखेड़ा निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शुक्रवार को ज्ञापन सोपा है। ज्ञापन में पीड़ित महिला भगवानी बाई ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी एक व्यक्ति के साथ की थी जिस महिला के परिजन नाराज होकर समाज की बैठक करके महिला को समाज से बेदखल कर दिया। साथ ही आर्थिक दंड से भी दंडित किया है। महिला ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।