चित्तौड़गढ़: धनेत कला गांव में खेत में लगी आग से दो गोवंश की हुई जलकर मौत
चित्तौड़गढ़ जिले के धनेतकला गांव में अज्ञात कर्म के चलते एक खेत में भीषण आग लग गई। मौके पर आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के किसानों ने खेत में पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही मौके पर नगर परिषद की दमकल ने पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद में आग पर काबू पाया। भीषण आग में मौके पर खेत में बंधे तीन गोवंश में से दो गोवंश की जलकर मौत हो गई।