सिरसागंज: नसीरपुर क्षेत्र में हैबतपुर कर्खा अण्डरपास से पुलिस ने 10 मुकदमों का वांछित आरोपी को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दस मुकदमों में वांछित आरोपी लालू उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने हैबतपुर कर्खा अंडरपास से आरोपी को पकड़ा है।