तुंगनाथ से लौटते समय फिसला यात्री, हाथ में फ्रैक्चर!!
रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ मंदिर से करीब एक किलोमीटर नीचे चोपता की ओर एक यात्री पैर फिसलने से घायल हो गया। हादसे की सूचना जिला आपातकालीन कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग को रात 7:53 बजे मिली। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ और आपदा मित्र की टीम मौके के लिए रवाना हुई और घायल यात्री को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।
जानकारी के अनुसार बिहार निवासी संदीप कुमार सोनी (39) तुंगनाथ मंदिर से चोपता की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पैर फिसलने से वह गिर पड़े, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। मौके पर पहुंची राहत टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से चोपता भेज दिया।
समय पर राहत टीम के पहुंचने से घायल यात्री को आवश्यक सहायता मिल सकी।