देवास। शहर में अवैध शराब के कारोबार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। बालगढ़ रोड स्थित कबीट कॉलोनी चौराहे पर आर्बिट टॉकीज के सामने पुलिस ने घेराबंदी कर एक कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से 60 पेटी से अधिक देशी शराब बरामद हुई।
जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। कार में अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार और शराब जब्त कर ली है।
अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी, इसकी सप्लाई किसे की जानी थी और इस अवैध कारोबार के पीछे कौन-कौन शामिल हैं।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnewsupdate
Dewas Nagar, Dewas | Nov 16, 2026