न्यायोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन में विभिन्न आयु वर्गों के बालक-बालिकाओं, युवाओं एवं नागरिकों सहित 300 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।मैराथन का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री कपिल कुमार मेहता द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। मैराथन जिला न्यायालय परिसर, देवास से प्रारंभ होकर ए.बी. रोड होते हुए बस स्टैंड के समीप स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक पहुंची तथा वहां से वापस लौटकर जिला न्यायालय परिसर में संपन्न हुई।
Dewas, Madhya Pradesh | Nov 15, 2026