करगहर: डूमरा में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से झारखंड की किशोरी की मौत, परिवार के साथ रोपनी करने आई थी
डुमरा गांव में झारखंड से धान की रोपनी करने आई एक 16 वर्षीय किशोरी की हाई वोल्टेज बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, झारखंड के लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के चपरी गांव निवासी हेरफन भुइयां की 16 वर्षीय पुत्री रेशमा कुमारी अपने परिवार के साथ करगहर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में धान की...