सासाराम में सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष संग्रह के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन द्वारा मल्टीपर्पस हॉल में 'एक शाम शहीदों के नाम' सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम डॉ नेहा कुमारी, एसडीपीओ वन विप्लव कुमार, एसडीपीओ दो संजीव कुमार एवं समाजसेवा से जुड़े लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और मधुर संगीत ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के त्याग और बलिदान को याद किया गया। एसडीएम ने बताया कि कार्यक्रम से अर्जित आय के माध्यम से देश की विभिन्न सीमाओं पर शहीद हुए जवानों के परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
#rohtasdistrict #sasaramnews