पाकरटांड: दुर्गा पूजा के मद्देनज़र, एसपी के निर्देश पर पाकरटांड क्षेत्र में देसी शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया
दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए एसपी के निर्देश पर पाकरटांड क्षेत्र में मंगलवार 11 बजे देसी शराब के विरुद्ध अभियान चला। पुलिस के द्वारा शराब बनाने के सभी सामान एवं जावा महुआ को नष्ट कर दिया शराब कारोबारी घर से फरार हो गए ।इधर मौके पर मौजूद महिलाओं को चेतावनी देते हुए इस कारोबार को पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए हैं।