कनवास: देवली मांजी थाने के सामने से पुलिस ने तेज आवाज में टेप बजाते हुए एक युवक को किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | May 9, 2026 देवली मांझी थाना पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को तेज आवाज में टेप बजाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार थाना परिसर के सामने मुख्य सड़क पर एक युवक सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में टेप रिकॉर्डर बजाकर लोगों को परेशान कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजु को गिरफ्तार किया।