निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में मिला अधेड़ का शव, मचा हड़कंप
कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के रजबर बंधवा मोड़ के पास निर्माणाधीन मकान के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ समेत भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। वहीं सीओ मंझनपुर ने बताया कि, मृतक की पहचान करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर का रहने वाला राजू सरोज पुत्र भैया लाल के में हुई है। अधेड़ को मिर्गी जैसी बीमारी होने की बात सामने आई है, जिसके चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
#highlightseveryone #highlight #kaushambinews #Manjhanpur #CrimeNews #socialmedia #viralvideo #Kaushambi
अजय कुमार
KAUSHAMBI VOICE