पानी के गड्ढे में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस
मंझनपुर, कौशाम्बी। थाना मंझनपुर क्षेत्र के बधवा रजभर गांव में पानी के गड्ढे में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक को मिर्गी के दौरे आते थे और उसका उपचार चल रहा था। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
#Kaushambi #Manjhanpur #BadhwaRajbhar #Police #Postmortem BreakingNews